भागलपुर, अप्रैल 3 -- प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण और मकान गणना को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बीडीओ अभिमन्यु कुमार ने की। बैठक तीन शिफ्ट में की गई। प्रथम शिफ्ट में प्राथमिक विद्यालय, द्वितीय शिफ्ट में मध्य और उच्च विद्यालय के हेडमास्टरों और तृतीय शिफ्ट में पंचायत कर्मियों एवं जनगणना में बनाए गए नोडल अधिकारी, जन कोषांग और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि ने भाग लिया। बीसीओ आशीष कुमार ने बताया कि बैठक सभी संबंधित लोगों को निर्देश दिया गया कि दो दोनों के अंदर एचएलबी जिसमें डेढ़ सौ से एक सौ साठ घर रहेगा और आठ सौ जनसंख्या रहेगा। इनका भौतिक सत्यापन चौहद्दी आदि के साथ करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...