मकान खाली न करने पर मारने की धमकी
नोएडा, मार्च 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सैनी गांव में किराये के मकान में रहने वाली महिला ने एक युवक पर जबरन मकान से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी मकान खाली न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ईकोटेक तीन कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला पूजा की शिकायत पर आरोपी देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि वह किराये के मकान में रहती है। एक आरोपी जबरन उसे घर से निकाल रहा है। उसने उसका सामान बाहर फेंक दिया। आरोप है कि आरोपी मकान खाली न करने पर धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.