नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दिल्ली विकास प्राधिकरण मकान खरीदने वालों पर बोझ डालने की तैयारी कर रहा है। देवेन्द्र यादव ने सोमवार को दावा किया कि डीडीए द्वारा लीज होल्ड संपत्तियों को फ्री होल्ड में कंवर्जन के काम पर अस्थायी रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। यादव ने कहा कि केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर दो जनवरी से डीडीए ने फ्री होल्ड की प्रक्रिया पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। दिल्ली सरकार द्वारा नोटीफाइड सर्कल रेट को अपनाकर डीडीए संपत्ति की दरों में बढ़ोतरी करने जा रही है। यादव ने आरोप लगाया कि फ्रीहोल्ड कंवर्जन प्रक्रिया का ऑनलाइन पोर्टल तीन महीनों से बंद है और जिन लोगों ने पंजीकरण किया था, उनका काम भी रोक दिया गया है। कंवर्जन प्रक्रिया पर रोक लगाने से मकान मालिकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.