अलीगढ़, दिसम्बर 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। देहलीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में मकान खरीदने के नाम पर महिला से 20 लाख रुपए हड़प लिए। महिला आरोपी के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। अब आरोपी ने मकान को भाई के नाम कर दिया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गूलर रोड निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह वर्तमान में क्वार्सी क्षेत्र के रामघाट रोड स्थित एक कालोनी में रह रही है। खैर के पन्नालाल मशीनरी मार्ट खैर नगर पालिका के निकट निवासी कुलदीप वर्मा से उसकी मुलाकात हो गई। वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि कुलदीप ने स्वर्णजयंती नगर एलआईजी 42 मकान खरीदने के लिए 20 लाख रुपए जरूरत बताई। इस पर महिला ने अपने भाई से 20 नवंबर 2023 को रुपए दिलवा दिए। काफी समय बीत जान...