मेरठ, जनवरी 23 -- थाना पल्लवपुरम क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला चिकित्सक से जमीन खरीदवाने के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर ने 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने एसपी को घटना की जानकारी दी। पुलिस कप्तान के आदेश के बाद थाना पल्लवपुरम में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में बिजली बंबा स्थित गृहम कॉलोनी निवासी डा. हरमीत कौर की तहरीर पर पल्लवपुरम थाने में केस दर्ज हुआ है। डा. हरमीत कौर ने बताया उन्होंने बीडीएस कालका डेंटल कॉलेज से पढ़ाई की है। अंकित शर्मा से कॉलेज में मुलाकात हुई। जहां उसने अपने भाई सुभाष शर्मा से मिलवाया। सुभाष प्रॉपर्टी डीलर है। सुभाष ने डा. कौर को एक फ्लैट किराए पर दिलाया था। तब डा. कौर ने मकान खरीदने की मंशा जाहिर की। सुभाष ने कहा कि एक मकान सेक्टर चार-बी शताब्दीनगर में है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.