बिजनौर, मई 8 -- चांदपुर। तहसील चांदपुर के ग्राम असलापुर उर्फ तोफापुर में एक मकान को धार्मिक स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जाने और वहां संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने का आरोप लगाते हुए कुछ ग्रामीणों एवं शिवसेना ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन में मामले की जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। चांदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम असलापुर उर्फ तोफापुर में एक मकान को लेकर विवाद सामने आया है। मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि एक व्यक्ति का मकान पहले आवासीय उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन बाद में गांव के कुछ लोगों ने उसे धार्मिक स्थल के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उस जगह बाहर से जमात आकर रुकती हैं तथा वहां संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की आशंका है। ऐसी गतिवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.