बलिया, मार्च 28 -- रेवती। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा ग्रामसभा के बभनौली में गुरुवार की रात चोरों ने एक घर में छत के रास्ते प्रवेश कर अंदर के कमरों का ताला तोड़ कर आलमारी तथा बड़े बक्से में रखे कीमती समानों पर हाथ साफ कर दिया। घर से कुछ दूर दक्षिण एक नलकूप से मोटर भी चुरा लिया। खुनखुनी चौहान का पूरा परिवार असम प्रांत के तिनसुकिया में रहता है। घर पर कोई नहीं था। इसकी उनके भतीजे संदीप करते हैं। शुक्रवार की सुबह जब संदीप इस घर पर पहुंचे तो कमरे के ताले टूटे पड़े थे। बक्सा और आलमारी खुला था तथा घर के भीतर कपड़े व सामान बिखरे पड़े थे। आशंका है कि चोर रात के अंधेरे में छत के रास्ते घर में घुसे और आराम से बक्से और गोदरेज आलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान उठा ले गए। एक सिलेंडर भी गायब है। उधर, इस घर से करीब 30 मीटर दक्षिण भरत चौरसिया के ट्यूबवेल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.