बांदा, मार्च 27 -- बांदा। संवाददाता नगर कोतवाली के ग्राम तिंदवारा निवासी अभिलाषा पत्नी राजकरण ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि जेठानी प्रेमा पत्नी रामकरन, बैजू पुत्र रामकरन, प्रकाश पुत्र रामकरन ने मकान को लेकर गाली-गलौज किया। मना करने पर मारापीटा। इससे उसके सिर में चोट आयी और हाथ टूट गया। बेटे दीपू पुत्र राजकरन के सीने में भी चोट है। पड़ोसियों के बचाने पर जान बच सकी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रेमा, बैजू, प्रकाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.