बरेली, मार्च 20 -- बारादरी में युवक और उसके ससुराल वालों पर रिपोर्ट बरेली, मुख्य संवाददाता। एक महिला ने अपने बेटे और उसके ससुराल वालों पर मकान के विवाद को लेकर अपनी बेटियों पर चाकू से हमले का आरोप लगाकर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।एजाजनगर गौटिया में रहने वाली रुखसाना ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सलीम ससुराल वालों के साथ मिलकर मकान पर कब्जा करना चाहता है। सलीम ने 30 अगस्त 2025 को मां-बाप की मौत और खुद को इकलौता वारिस बताकर उमाचरन नाम के व्यक्ति को बैनामा कर दिया। जानकारी होने वह उमाचरन से मिलीं और 12 फरवरी को दोबारा अपने नाम पर बैनामा करा लिया। इसके बाद सलीम उन्हें धमकाने लगा और 14 मार्च को बदायूं के बिनावर के गांव खुनक निवासी अपने ससुर जब्बार, सास शन्नो, साली उजमा और पत्नी नगमा के साथ घर में घुसकर उनकी बेटियों के साथ गालीगलौज ...