मकान के विवाद दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
संभल, मई 15 -- बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किरारी निवासी भगवानदास का बहजोई यादव कालोनी में मकान है। जिसमें गांव के ही सुखराम ने मकान में ताला लगा दिया। इसी बात को लेकर दोनों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने भगवानदास को किसोली पुल के नीचे रोक लिया और गाली गलौज हो गई। विरोध करने पर मारपीट हो गई। जिसमें भगवानदास घायल हो गया। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष से सुखराम व साले संजय, बिजनेस को थाने ले गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में दोनों पक्ष के सात लोगों पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.