बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती। छावनी पुलिस ने मकान के विवाद को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के खान कला छावनी बाजार निवासी रणजीत गुप्ता का आरोप है कि विपक्षियों ने गत आठ मार्च को मकान के विवाद को लेकर उन्हें अपशब्द कहा। विरोध करने पर मारापीटा। बीचबचाव में आईं पत्नी मंजू गुप्ता, बेटे मुकेश, बेटी संध्या गुप्ता और बहन सुखनन्दी देवी को मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामरेखा बदरीपुरवा निवासी सुमित्रा, शिवम, खुशबू और रोशनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.