मकान के लिए मां-बाप को मार डाला, दम निकलने तक पीटते रहे दोनों बेटे
गाजियाबाद, जुलाई 22 -- जिन माता-पिता ने बेटों को पाल-पोसकर बड़ा किया, उन्होंने ही सोमवार देर रात पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। दोनों भाई माता-पिता पर मकान अपने नाम कराने का दबाव बना रहे थे। घटना से एक दिन पहले भी इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। माता-पिता दोनों की बेरोजगारी और शराब की लत का भी विरोध करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के भीमनगर गली नंबर-10 निवासी 58 साल के गंगाशरण पत्नी विमलेश और बड़े बेटे दीपक उर्फ विक्की के साथ रहते थे, जबकि छोटा बेटा ललित पास में किराये पर रहता था। गंगाशरण दूध बेचने के अलावा अखबार बांटते थे। दोनों बेटे कैब चालक थे, मगर नशे की लत के कारण घर पर ही रहते थे। सोमवार रात दोनों की माता-पिता से कहासुनी हुई, जिसके बाद उन्होंने वारदात की।पिता के शरीर पर चोट के निशान दंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.