मकान के रूपए लेकर भी नहीं कर रहा है खाली
बरेली, मई 31 -- शीशगढ़। दिव्यांग दंपति ने मोहल्ला शेखूपुरा में छह माह पूर्व 4.90 लाख रुपयों में मकान खरीदा था। दिव्यांग ने मकान मालिक को 4.70 लाख रुपए दे दिए। बीस हजार रुपए बाकी रह गए। मालिक ने दो माह में मकान खाली करने का वादा किया। दिव्यांग जीशान और उसकी पत्नी इरम बानो ने दो माह बीतने पर मालिक से मकान खाली करने को कहा। मालिक परेशानी बताकर शेष रुपए मांगने लगा। पंचायत में मकान खाली करने को कुछ समय दिया लेकिन मालिक खाली नहीं कर रहा है। दिव्यांग महिला रविवार को पुलिस से मकान खाली कराने की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- डीसीपी से शिकायत के बाद दर्ज हुआ जमीन की धोखाधड़ी का मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.