रामपुर, जनवरी 31 -- रामपुर। गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीला तालाब निवासी आतिफ का मोहल्ला पीलातालाब निवासी सगे भाई आदिल व फैजान खां के खिलाफ गंज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आतिफ ने आरोप लगाया था कि 25 जनवरी को वह घर के बाहर खड़ा था तभी दोनों भाइयों ने हमला करते हुए उसे जमकर पीट दिया। बचाव में जब उसके ससुर आए तो धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर भीड़ जुटी तो आदिल व फैजान जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में अब फैजान ने गंज कोतवाली में चौकी पीलातालाब निवासी जाकीर खां, आतिफ, आरीश और राकीब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में फैजान का कहना है कि उसका चारों से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फैजान का आरोप ...