मेरठ, अप्रैल 20 -- थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मकान के हिस्से को लेकर सगे भाइयों के बीच विवाद संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए लोहे के पाइप और हमला कर दिया। जिसमें महिला समेत कई घायल हो गए। पीड़ित ने थाना लिसाड़ी गेट पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक रशीद नगर निवासी पीड़ित अकरम पर 17 अप्रैल की रात करीब 10 बजे मकान के हिस्से को लेकर उनके भाई अकील, भतीजे अदनान, शमी, अरसालान और 2-3 अज्ञात लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर लोहे के पाइप व लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे करीमुद्दीन और सुल्तान को भी आरोपियों ने पीट दिया।सुल्तान की पत्नी सुमायला के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.