मिर्जापुर, अप्रैल 11 -- मझवां। कछवां थाना क्षेत्र के बजहां गांव स्थित मकान के पीछे शुक्रवार की सुबह नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बजहां गांव के नेउर चट्टी के पास मकान के पीछे लगभग आठ माह की नवजात बच्ची का शव गमछे में लपेटकर फेंका मिला। ग्रामीणों ने शव देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटना की जांच की। नवजात के शव मिलने को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.