मिर्जापुर, मार्च 16 -- जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुगौली गाँव में बीती रात बंद पड़े मकान में चहारदीवारी फांदकर घुसे चोरों ने पांच कमरों का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी मौका मुआयना कर जांच में जुट गई है। गांव निवासी रविशंकर पांडेय कोलकाता में अपना ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। बीते दो माह से वह परिवार सहित कोलकाता में ही रह रहे हैं। सोमवार की दोपहर मकान के पास से गुजर रहे एक पड़ोसी ने चहारदीवारी के अंदर कमरों का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। पड़ोसी बृजेश पांडेय ने बताया कि मकान के अंदर पांच कमरों का ताला टूटा था। चोरों ने आलमारी व लाकर तोड़कर जेवरात समेत अन्य सामान उठा ले गए। गहनों के खाली डिब्बे इधर उधर बिखरे पड़े थे। उन्होंने तत्काल मकान मालिक को सूचना दी। सूचना पर मालिक कोलकाता से जिगना के लिए रवाना हो ग...