अमरोहा, फरवरी 3 -- हसनपुर। नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी नईम ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि संभल के हातिमसराय निवासी एक व्यक्ति का नगर के नुमाइश ग्राउंड के नजदीक मकान है। इस मकान को खरीदने के लिए उसने 13 लाख रुपये में सौदा किया था। नईम और उसके विकलांग भाई ने मकान स्वामी को आठ लाख रुपये नकद व पांच लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए थे। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी आरोपी ने मकान का बैनामा नहीं किया। पुलिस की मौजूदगी में हुए समझौते के बाद भी आरोपी ने न तो पैसे वापिस किए और न ही बैनामा किया। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। अब वह मकान को किसी तीसरे पक्ष को बेचने की फिराक में हैं। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को मामले में जांच का निर्देश दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने मामले की जानकारी ...