लखनऊ, जनवरी 8 -- काकोरी,संवाददाता। दुबग्गा में मकान दिलाने के नाम पर जालसाजों ने महिला से 18 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर छह महीने बाद दुबग्गा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। सआदतगंज के वजीर बाग निवासी महिला उजमा के अनुसार पति महताब हुसैन ऑटो चलाते हैं। बीते जुलाई माह में जाकिर हुसैन ने दुबग्गा के शाहपुर भमरौली में साढ़े सात सौ सक्वायर फुट का मकान दिखाया था। जिसकी कीमत बीस लाख रुपए बताई थी। मकान पसंद आने पार जाकिर ने चेक के जरिए दस लाख रुपए दिलवा दिए। बाकी दस लाख रुपए रजिस्ट्री के समय देने की बात हुई थी। जुलाई माह में रजिस्ट्री कार्यालय में आठ लाख रुपए नकदी दो लाख स्टाम्प लिए। रजिस्ट्री के दस्तावेज तैयार कराते समय मौका पाकर जाकिर और शन्नो मो इलियास और सादिया हुसैन आठ लाख रुपए लेकर भाग गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.