मकान के तीसरी मंजिल में आग से लगी, मची अफरा-तफरी
गोरखपुर, अप्रैल 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। छात्रसंघ चौराहे के पास स्थित कबाड़ी गली में शनिवार सुबह एक मकान की तीसरी मंजिल पर बने किचन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सुबह करीब 7:15 बजे स्थानीय लोगों ने मकान से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया, जिससे घर के अंदर मौजूद परिवार के लोग सतर्क हो गए और तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। सूचना मिलने के लगभग 15 मिनट के भीतर दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में आग परकाबू पा लिया गया। आग की लपटें मुख्य रूप से किचन तक ही सीमित रहीं, लेकिन वहां रखा फ्रिज, कूलर, एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल गया। धुएं की वजह से पूरे भवन में कुछ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.