बरेली, मार्च 19 -- नवाबगंज। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। ईद का त्योहार मनाने परिवार वापस घर आया तो उसे चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईंधजागीर गांव के मोहल्ला यासीननगर निवासी सलमान परिवार के साथ हरियाणा में रहकर कबाड़े का काम करते हैं। यहां उनके मकान पर ताला पड़ा था। ईद का त्योहार नजदीक आने पर वह बुधवार शाम अपने घर आए थे। जैसे ही वह घर का दरवाजा खोलकर अंदर गए तो कमरे के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। सेफ के ताले टूटे हुए थे और उसमें रखे पत्नी के झाले व अन्य जेवरात समेत घर से पीतल के बर्तन गायब थे।फोटो कैप्शन: फोटो-3 घर में बिखरा पड़ा सामान।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.