मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाडे एक शिक्षक के मकान के ताले तोडकर चोर लाखों का सामान चोरी कर ले गएं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक से पूछताछ की। दी गई तहरीर पर पुलिस ने चोरों की तलाश में कालोनी में लगे सी सी टीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। आवास विकास कालोनी निवासी मास्टर कुलदीप रूकनपुर स्थित एक स्कूल में शिक्षक है। मास्टर मंगलवार को स्कूल में चला गया जबकि घर पर उसकी पत्नी थी। करीब 12 बजे पत्नी भी बच्चों को लेने के लिए चली गई। करीब डेढ घंटे बाद वापस लौटी तो मकान का ताला टूटा हुआ था। कमरे में सामान बिखरा हुआ था। बताया कि मकान से जेवरात नगदी समेत लाखों का सामान गायब था। चोरी की घटना से मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना की सूचना पर शिक्षक पर घर पहुंच गया। पुलिस ने शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.