अलीगढ़, अप्रैल 23 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। महुआखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव इकरी में चोर मकान के गेट का कंुडा काटकर लाखों रुपए का माल पार कर ले गए। वह परिवार के साथ ससुराल शादी समारोह में शामिल होने गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव इकरी निवासी सत्येन्द्रपाल सिंह बीते 17 अप्रैल को परिवार संग शादी समारोह में शामिल होने ससुराल गए थे। इसी बीच चोर घर के मेनगेट का कंुडा काटकर अंदर घुस गए। चोर अलमारी में रखे सोने के कुंडल,एक चेन,चांदी की पजेब समेत अन्य जेवरात लेकर फरार हो गए। बुधवार को वह घर लौटे तो सामान फैला देख दंग रह गए। यह भी पढ़ें- कुर्था बाजार स्थित बंद मकान से लाखों की चोरी चोरी गए सामान की कीमत लगभग चार लाख रुपए बताई गई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।...