मकान के कागजात चोरी कर मां के नाम पर लिया लोन
प्रयागराज, सितम्बर 21 -- अल्लापुर की 78 वर्षीय वृद्धा ने अपने बड़े बेटे पर मकान के कागजात चोरी कर बैंककर्मियों से मिलीभगत कर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए लोन लेने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर बेटे ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। जार्जटाउन पुलिस ने बेटा, बहू व पोता और अज्ञात बैंककर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अल्लापुर की ऊषा सिंह की तहरीर के मुताबिक, बेटा अपनी पत्नी और बेटे के साथ घर में जबरन घुसकर रहने लगे हैं। आरोप है कि उसे डराते-धमकाते हैं और घर छोड़कर चले जाने का दबाव बनाते हैं। उन्होंने पुलिस, डायल 112 और आईजीआरएस पोर्टल पर कई बार शिकायत कराई। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा में भी शिकायत की। बैंक ने 27 अप्रैल को शिकायत के जवाब में संबंधित लोन खाते के गारंटी एग्रीमेंट की प्रति उपलब्ध कराई। इसमें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.