दुमका, अप्रैल 5 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघाघर गांव निवासी सुकुमार गोराई ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के सहायक विद्युत अभियंता को आवेदन देकर अपने मकान के ऊपर से गुजारे गए 11 हजार केवीए की हाई टेंशन बिजली तार को हटाने की मांग की है। दिए गए आवेदन में सुकुमार गोराई ने बताया कि 20 मार्च 2026 को बिजली मिस्त्रियों द्वारा उनके अनुपस्थिति में उनके मकान के ऊपर से हाई टेंशन तार टांग दिया गया। जब वे घर लौटे तो इस स्थिति को देखकर चिंतित हो गए। उन्होंने कहा कि मकान के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजरने से उनके परिवार पर हमेशा खतरा बना हुआ है। किसी भी समय करंट लगने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिससे जान-माल की क्षति की आशंका बनी हुई है। पीड़ित ने विभाग से शीघ्र स्थल निरीक्षण कर मामले की जांच करने तथा मकान के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.