उरई, मार्च 28 -- उरई। कोंच विकासखंड के ग्राम बेसन निवासी रेखा देवी ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आवास की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। महिला ने बताया कि उसके पति का देहांत करीब दो वर्ष पूर्व हो चुका है, जिसके बाद से वह अपने तीन छोटे बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। रेखा देवी के अनुसार उसने कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से सरकारी आवास (कॉलोनी) दिलाने की मांग की, लेकिन उसकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह स्वयं पक्का मकान बनवाने में असमर्थ है और मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन-पोषण कर रही है। महिला ने यह भी बताया कि उसने अपने देवर से रहने के लिए सहारा मांगा, लेकिन उसने भी घर से निकाल दिया। वर्तमान में वह बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रही है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.