गाज़ियाबाद, मार्च 3 -- गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में दंपति द्वारा दो करोड़ रुपये में प्लॉट की रजिस्ट्री कराने के बाद 70 लाख रुपये का भुगतान न करने का आरोप लगा है। आरोप है कि दंपति ने चेक बाउंस करा दिए और बाद में फर्जी एनओसी तैयार कर वही प्लॉट तीसरे व्यक्ति को बेच दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्रॉसिंग रिपब्लिक की जीएच-7 सोसाइटी में रहने वाले सुधाकर मिश्रा के मुताबिक उन्होंने 24 जनवरी 2022 को कपिल जालान और उनकी पत्नी रेनू जालान के पक्ष में दो करोड़ रुपये में भूखंड की रजिस्ट्री की थी। आरोप है कि भुगतान के लिए 10-10 लाख रुपये के कुल 20 चेक दिए गए, जिनमें से केवल एक चेक क्लियर हुआ। जबकि 19 चेक 31 मार्च 2022 की तिथि पर बाउंस हो गए। पीड़ित का कहना है कि कानूनी नोटिस भेजने पर दंपति ने भुगतान का आश...