कन्नौज, मई 18 -- ​कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में दोस्तों के साथ गिल्ली-डंडा खेल रहा 9 वर्षीय मासूम पड़ोसी द्वारा मकान की घेराबंदी के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित नंगे तारों की चपेट में आ गया। बिजली के तेज झटके से मासूम की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इकलौते पुत्र की असमय मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​श्यामुपर निवासी अवधेश कुमार मुंबई में एक बेकरी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गांव में उनकी पत्नी सीमा अपने 9 वर्षीय बेटे आर्यन और 4 वर्षीय बेटी आरवी के साथ रहती थीं। आर्यन गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। सोमवार सुबह करीब 7 बजे आर्यन अपने दोस्त हसन के साथ घर के बाहर गिल्ली-ड...