गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। लक्ष्मण विहार कॉलोनी में शनिवार देर रात एक चार मंजिला इमारत की पार्किंग में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना से पूरी बिल्डिंग में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए। आग बिजली के मीटर पैनल में लगी थी, जिसने पास खड़े पांच वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान को नुकसान नहीं पहुंचा। सभी लोग बाल-बाल बच गए। दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। लक्ष्मण विहार स्थित इस चार मंजिला इमारत में दस से अधिक परिवार रहते हैं। शनिवार रात जब सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी पार्किंग में लगे बिजली के मीटर पैनल से आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। धुएं का गुबार उठने लगा। आग...