नोएडा, मार्च 12 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र के शहदरा गांव में मकान की पांचवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरने से किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला 17 वर्षीय परितोष विश्वास परिवार के साथ शहदरा गांव में रहता था। वह सोमवार को पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्तों के साथ एक मकान की पांचवीं मंजिल पर बैठा था। मकान की छत से अचानक परितोष नीचे गिर गया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मकान से अचानक गिरने से किशोर की मौत हुई। परिजनों ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी। परिजन यदि कोई शिकायत देते हैं तो मामले की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.