बदायूं, अप्रैल 18 -- इलाके के कुंआडांडा गांव में मकान की दीवार को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व फरसे चलने लगे। विवाद में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। एक पक्ष के 20 वर्षीय उपेंद्र पुत्र शेर सिंह, 45 वर्षीय किताब श्री पत्नी शेरसिंह, 24 वर्षीय उमेश पुत्र शेर सिंह, 25 वर्षीय राजेश्वरी पत्नी उमेश व दूसरे पक्ष से 60 वर्षीय जय सिंह पुत्र दरिया सिंह, 40 वर्षीय मुकेश पुत्र जयसिंह, 35 वर्षीय रीना पत्नी जयवीर, 14 वर्षीय आशीष पुत्र जयवीर, 13 वर्षीय रीता पुत्री जयवीर, 12 वर्षीय अवनेश पुत्र जयवीर व 11 वर्षीय गुडडू पुत्र जयवीर घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से उझानी सीएचसी लाया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.