गाज़ियाबाद, मई 20 -- -एक नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों ने मकान की दीवार फांदकर आंगन में खड़ी कार में तोड़फोड़ की। इस दौरान उनका एक साथी मकान के बाहर खड़ा होकर चौकसी करता रहा। घटना मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार के निर्देश पर पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।दिल्ली सोनिया विहार सभापुर में रहने वाले मनोज का अंकुर विहार थाना क्षेत्र में महाकाल मंदिर के पास मकान है। मकान में दुकान बनी हुई है, वह कार को मकान के अंदर खड़ी करते थे। यह भी पढ़ें- कार खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी को पीटा उन्होंने बताया कि नौ मई की रात तीन युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़ने क...