चंदौली, जून 20 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया विकास खंड के रघुनाथपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। रामपुर भभौरा गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक बिजली का पोल बीते 13 मई को आए तेज आंधी-तूफान में जड़ से टूट गया था। जो रिहायशी मकान के दीवार के सहारे टिका हुआ है। एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उसे बदला नहीं जा सका है। टूटे हुए पोल के सहारे 440 वोल्ट की लाइन गुजर रही है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

पोल के टूटने के कारण ग्रामीणों के अनुसार आंधी के दौरान पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर एक मकान के सहारे टिक गया था। तब से लेकर आज तक विद्युत आपूर्ति विभाग उसी पोल के माध्यम से जारी है। पोल के झुके होने और घर के सहारे टिके रहने के कारण आसपास रहने वाले लोग भय के साये में जीवन यापन क...