मिर्जापुर, जून 16 -- हलिया(मिर्जापुर)। क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला ने गाँव के तीन लोगों के विरुद्ध 50 वर्ष से पूर्व बने कच्चे मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के बेलाही गाँव निवासी विधवा लखरजिया ने दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि 1965 से पति के साथ कच्चा मकान बना कर रहती हूँ। जानकारी के अभाव में 1975 में रिकॉर्ड आपरेशन में आबादी की जमीन को कुछ दबंगों ने लेखपाल से अपने खाते में होने की बात कहते हुए मकान ध्वस्त करना चाहते है। पीड़ित ने पास के मतवार गाँव निवासी तीन ब्यक्तियों के विरुद्ध शिकायत की है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...