मकान की छत से गिरने पर अधेड़ की मौत
लखीमपुरखीरी, जून 18 -- मोहम्मदी। क्षेत्र के गांव फरेंदा में परिवार के साथ सो रहे एक अधेड़ छत से नीचे सड़क पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से इलाज के लिए मोहम्मदी सीएचसी पर भर्ती कराया गया, डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया है। मृतक के पुत्र सौरभ ने बताया कि उसके पिता बाबू (50) भाई गौरव, शिवम, गणेश और माता सरोजिनी के साथ गर्मी के चलते छत पर सोए हुए थे। बुधवार की रात 1 बजे करीब बाबू अचानक नींद में उठने पर छत से नीचे मकान के पास लगे खड़ंजे पर गिर गए। इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां, डॉक्टर ने जांच के दौरान बाबू को मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.