मकान की छत ढही, मलबे में दबकर मासूमों समेत चार लोग घायल
मथुरा, मार्च 20 -- कस्बे के जाटव मोहल्ला में बुधवार रात धूल भरी तेज आंधी और बारिश के बीच एक मकान की छत अचानक ढह गई। इस हादसे में मासूम बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोग मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है। जाटव मोहल्ला निवासी राजू पुत्र छिद्दी बुधवार शाम मौसम खराब होने के कारण अपने बच्चों के साथ कमरे के अंदर बैठे थे। इसी दौरान उनके मकान की छत ढह गई। छत गिरते ही मलबे में दबे परिवार में चीख-पुकार मच गई। हादसे और बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मलबा हटाना शुरू किया और मलबे में से राजू, नहना, नितेश और बबीता को लहूलुहान हालत में बाहर निकालाऔर अस्पताल पहुंचाया।मकान ढहने और अंदर बारिश का पानी भर जाने से पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.