अल्मोड़ा, सितम्बर 15 -- अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के कुज्याड़ी में शनिवार रात एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने से गौशाला में बंधे मवेशी भी मलबे में दब गए। गनीमत रही कि परिवार उस समय घर के दूसरे हिस्से में सोए हुए थे। ग्राम प्रधान कुज्याड़ी ममता जोशी ने बताया कि गांव के निवासी देव सिंह व उनका परिवार शनिवार रात को घर में सो रहा था। लगातार बारिश के कारण रात के समय ही घर के पिछली तरफ की छत गिर गई। नीचे गौशाला में एक बाल व बैल भी बंधे हुए थे। वह भी पत्थरों व मलबे के नीचे दब गए। देव सिंह, उनकी पत्नी, बहू व चार पोते घर के आगे वाले हिस्से में सो रहे थे। घर के आगे वाले हिस्से में कोई नुकसान नहीं होने से वह बाल-बाल बच गए। छत गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सभी लोग सहम गए और पूरी रात लोगों ने भय के साए में ही गुजारे। सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी...