मकान की छत गिरी, मलबे में दबी मासूम बच्ची
अलीगढ़, जुलाई 11 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र के गांव स्यारोल में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब बारिश के चलते एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर नौ वर्षीय मासूम नैना गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि घर में मौजूद अन्य परिजनों की जान बाल-बाल बच गई। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: आकाशीय बिजली गिरने से टूटा छज्जा, मां- बेटे घायल घटना का विवरण बताया जा रहा है कि सुबह करीब छह बजे परिवार के पांच सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। तभी अचानक मकान की छत गिर गई और पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही टप्पल पुलिस भी मौके पर पहुंची और घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.