उरई, अप्रैल 5 -- उरई। प्रदेश महासचिव अपना दल एस के ओंकार सिंह ठाकुर ने माधौगढ़ विस के हनुमंतपुरा, नरौल ग्रामों का दौरा किया व पीड़ित किसानों से मिलकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की। ग्राम हनुमंतपुरा में आंधी से एक पक्का मकान की छत गिर गई जिसमें नरपत परिहार फौजी की 20 वर्षीय नातिन दब गई जिसे इलाज हेतु ग्वालियर भेजा गया। परिवार जनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देकर सरकारी सहायता हेतु अधिकारियों से वार्ता की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...