मकान की गणना न होने पर डीएम से शिकायत
गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर। भाजपा नेता मनेाज कुमार मिश्र और देवेंद्र लाल ने जिलाधिकारी को जनगणना में मकान गणना नहीं किए जाने को लेकर शिकायत की है। मनोज कुमार का कहना है कि वह सरदार भगत सिंह वार्ड के अंतर्गत मोहद्दीपुर, महुआरी टोला निवासी है। मकान गणना 20 जून तक पूरा करना है। लेकिन अभी तक कोई कर्मचारी इसके लिए नहीं आया है। मनोज का कहना है कि मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त को मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद वार्ड में कार्यरत कर्मचारी ने औपचारिकता पूरी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.