रुडकी, अप्रैल 5 -- धनौरी की नई कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए खिड़की तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। मकान मालिक के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। धनौरी में देर रात चोरों ने एक बंद मकान की खिड़की फाड़कर कुछ समान चोरी कर लिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। धनौरी निवासी अखिल विश्वास ने बताया कि उसकी कलियर में मेडिकल की दुकान है रात करीब 9 बजे जब वह दुकान से घर लौटा तो उसके कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक मिला। जिस पर उसे शक हुआ, उसी दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे चोर मकान मालिक की आहट सुनकर पीछे से फाड़ी गई खिड़की से भाग निकले। मकान मालिक ने पीछे जाकर देखा तो कमरे की पिछली खिड़की उखड़ी पड़ी थी और कमरे का सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.