गाज़ियाबाद, जून 29 -- -अग्रिम भुगतान लेने के बाद रजिस्ट्री से किया इनकार ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। कौशांबी थाना क्षेत्र में मकान बेचने का झांसा देकर महिला से 32.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नीति खंड-एक में रहने वाली अंजू गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा निवासी ऊषा गुप्ता से वैशाली सेक्टर-एक स्थित एक भवन का सौदा 1.70 करोड़ रुपये में किया था। जिसके अग्रिम भुगतान के रूप में उन्होंने सितंबर 2025 में 32.50 का भुगतान भी किया था। शेष रकम का भुगतान भवन संबंधी सभी अनापत्ति प्रमाण पत्रों के मिलने पर किया जाना था। लेकिन, तय समय बीतने पर भी ऊषा गुप्ता ने अनापत्ति प्रमाण पत्र उन्हें नहीं दिए। इस दौरान नवंबर 2025 में उनके पति...