मुरादाबाद, मार्च 21 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बैंक में बंधक मकान बेचने का सौदा करके दंपति ने महिला से 1.34 करोड़ रुपये लेकर हड़प लिए। बाद में रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिविल लाइंस के देव विहार कालोनी निवासी दीपाली अग्रवाल पत्नी अंकुर अग्रवाल ने बीते दिनों एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ले के ही राकेश मेहरोत्रा और उसकी पत्नी वंदना मेहरोत्रा ने देवविहार में स्थित एक मकान का सौदा एक करोड़ 60 लाख रुपये में किया था। सौदा करते समय दोनों ने बताया कि वह संपत्ति के मालिक हैं। दीपाली के अनुसार, सौदा करने के बाद 27 सितंबर 2023 को आरोपी दंपति ने उपनिबंधक सदर द्वितीय कार्यालय में सौदा रजिस्टर्ड कराया और 1 करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.