मिर्जापुर, जून 15 -- जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहेवा गांव में शनिवार की दोपहर आंधी से अचानक मकान का जर्जर बारजा ढहने से मलबे में दबकर बालिका की मौत हो गई। वह घर के बाहर ही खेल रही थी। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। जमालपुर के सहेवा गांव में प्रकाश का मकान है। उनकी पुत्री पांच वर्षीय शिवानी शनिवार की दोपहर घर के बाहर ही खेल रही थी। उसी दौरान अचानक तेज हवा चलने लगी। शिवानी मकान के नीचे ही थी। उसी समय आंधी से मकान का जर्जर बारजा ढह गया। नीचे खेल रही बालिका मलबे में दब गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : बकरी चरा रहे बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत परिजन और आस-पास के लोग पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने मलबे को हटाया और दबी बालिका को बाहर निकाला। आनन-फानन में जख्मी बालिका को वाराणसी के एक प्राइ...