मिर्जापुर, फरवरी 27 -- जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लठिया सहिजनी गांव में बीती रात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपए का माल पार कर दिया। गांव निवासी महिला श्रमिक सुनबा देवी पत्नी स्व. बेचू का ने बताया कि पुलिस भय से लोग अपने घरों में ताला बंद कर दूसरी जगह डेरा डाले हुए हैं। इसी बीच बंद मकान का ताला तोड़कर चोर राशन व अन्य समाग्री उठा ले गए। मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लठिया सहिजनी गांव निवासी देवा बिन्द की कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना मौत हुई थी। मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा और वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सड़क जाम किया था। इस दौरान पथराव भी हुआ। पथराव से पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। पुलिस ने पथराव करने वाले नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया। इसी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.