नोएडा, मार्च 23 -- ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक बंद घर का ताला तोड़कर बदमाश सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रीन एन्क्लेव चिपियाना बुजुर्ग निवासी मदन गोपाल शर्मा ने पुलिस से शिकायत की कि वह 17 मार्च की सुबह हरिद्वार गए थे। अगले दिन 18 मार्च की सुबह पड़ोसी सुभाष ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। जब मदन गोपाल शर्मा वापस लौटे तो उन्होंने पाया कि उनके ऑफिस का लैपटॉप समेत अन्य घरेलू सामान गायब है। इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.