फरीदाबाद, मार्च 10 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। सुनपेड़ गांव में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनपेड़ निवासी रोहित उपाध्याय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मार्च को उसके माता-पिता दवाई लेने अस्पताल गए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। शाम करीब 5 बजे उसकी माता घर लौटी तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है और घर का सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी और संदूक के ताले भी टूटे मिले। तलाशी लेने पर पता चला कि चांदी के कई जेवर, एक सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और गुल्लक में रखी नकदी चोरी हो चुकी है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...