कानपुर, जनवरी 25 -- चकेरी। भवानीनगर में चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवर समेत करीब तीन लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित घर पर ताला बंदकर अपनी बहन के घर गए थे, जहां से घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चकेरी के भवानीनगर निवासी ऋषि कुमार सिंह की तहरीर अनुसार, 13 दिसंबर 2025 को वह घर में ताला बंदकर अपनी बहन के घर चले गए थे। कुछ समय बाद जब वे बहन के घर से लौटे पर घर के मुख्य गेट समेत अंदर कमरे का ताला टूटा था। इसके अलावा कमरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। उसमें रखे बैग में चांदी और सोने के जेवर व 5500 रुपये समेत करीब तीन लाख का सामान गायब मिला। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.