अमरोहा, मई 22 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव श्यामपुर में अमित कुमार का परिवार रहता है। वह दिल्ली में वेल्डिंग का काम करते हैं। गांव में बने घर पर उनकी पत्नी मीनू देवी व बच्चे रहते हैं। बुधवार रात परिवार के लोग खाना खाकर सो गए थे। रात में किसी समय चोर दीवार फांद कर घर में घुस गए। उन्होंने कमरे का ताला गैस कटर से काट दिया। कमरे में रखी अलमारी से 10 हजार रुपये की नकदी, सोना-चांदी के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- लाखों रुपए के जेवर और एक लाख नगदी चुरा ले गए चोरघटना का पता चलना तड़के में मीनू देवी सोकर उठीं तथा नीचे आकर देखा तो वहां गेट खुला मिला। कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी भी खुली हुई थी। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। अमरोहा देहात व डिडौली पुलिस ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। वहीं, सूचन...