गोरखपुर, अप्रैल 11 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अश्वमेघ नगर, भरवालियां बुजुर्ग में एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित सतीश कुमार मिश्रा ने केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, सतीश कुमार मिश्रा 10 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे अपनी पत्नी का ऑपरेशन कराने के लिए एक हॉस्पिटल गए थे। दोपहर करीब 12 बजे ऑपरेशन के बाद जब वह घर लौटे तो देखा कि मकान के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे जेवरात गायब थे। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...